Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » कोरबा » कोरबा: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल

कोरबा: भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल

Share:

कोरबा 25 अगस्त। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हादसों का दौर शुरू हो गया है। कोरबा ब्लॉक के वनांचल ग्राम कुदरी चिंगार (ग्राम पंचायत डोकरमना) में मंगलवार सुबह बारिश से कमजोर पड़ा एक मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर के अंदर काम कर रही 49 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका बिफईया बाई उइके मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब बिफईया बाई अपने घर में काम कर रही थीं। मिट्टी की दीवार ढहते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक वाहन के न पहुंचने पर महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए सरपंच ने अपनी निजी गाड़ी से उन्हें तुरंत लेमरू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल अस्पताल में बिफईया बाई का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वनांचल और ग्रामीण इलाकों में जर्जर व कच्चे मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

latest news