Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » कोरबा » कोरबा सड़क हादसा: खोडरी मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर

कोरबा सड़क हादसा: खोडरी मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर

Share:

कोरबा 25 अगस्त। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोडरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ।

ग्राम सराइसिंगार के रहने वाले फूल सिंह, उनके पुत्र नरसिंह सिंह और गांव के यशवंत सिंह एक ही मोटरसाइकिल (CG 12 BJ 5644) पर सवार होकर गेवरा की ओर जा रहे थे। खोडरी मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 12 BU 2420) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरसिंह सिंह ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यशवंत सिंह को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से शोक की लहर है।

latest news