Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » ‘नाग देवता’ की फोटो-आईडी लाओ, फिर इलाज पाओ! कोरबा में कोबरा का ‘स्पेशल वेरिफिकेशन’

‘नाग देवता’ की फोटो-आईडी लाओ, फिर इलाज पाओ! कोरबा में कोबरा का ‘स्पेशल वेरिफिकेशन’

Share:

Cobra verification : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बेहद ‘ज्ञानवर्धक’ खबर सामने आई है, जिसने मेडिकल साइंस के पुराने नियमों को धता बता दिया है। घटना दादर क्षेत्र की है, जहाँ सफाई कर रहे रामदयाल जी को एक कोबरा ने डस लिया। कोबरा बेचारा काटने का ‘कर्तव्य’ निभाकर वापस अपने बिल में सो गया। लेकिन असली ड्रामा तो अस्पताल पहुँचने के बाद शुरू हुआ।

अस्पताल के ज्ञानी डॉक्टरों ने परिजनों से कहा— “अरे भाई, जब तक सांप का बायोमीट्रिक या आधार कार्ड नहीं दिखाओगे, इलाज कैसे शुरू करें? पहचानो कौन सा सांप था!”

अब बेचारे परिजन क्या करते? मरीज को स्ट्रेचर पर छोड़कर स्नेक कैचर की टीम बुलाई गई। टीम मौके पर पहुँची, बिल खोदा गया, और आधे-एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा जी को ‘ससम्मान’ बिल से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोबरा का बाकायदा ‘अस्पताल दौरा’ कराया गया ताकि डॉक्टर साहब उसकी शक्ल देखकर आश्वस्त हो सकें कि हाँ, यह वही ‘रॉयल नाग’ है!

पहचान पत्र जमा होने के बाद रामदयाल जी का इलाज शुरू हुआ और गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। बाद में नाग देवता को जंगल में छोड़ दिया गया, शायद वे भी सोच रहे होंगे कि ‘काटा तो एक बार था, पर अस्पताल के चक्कर दो बार लगवा दिए!’

📍

Leave a Comment

latest news