कंगना बनाम रामदेव: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों के केंद्र में हैं। इस बार कंगना के निशाने पर योग गुरु बाबा रामदेव आए हैं। अपने पुराने रिकॉर्ड, गॉसिप और बयानों को लेकर हुई बयानबाजी पर कंगना ने बाबा रामदेव को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है और सीधे तौर पर उनके कैरेक्टर और अतीत के कानूनी विवादों पर सवाल खड़ा कर दिया है

‘बेडरूम के सपने मत देखो’ — इंस्टाग्राम पर कंगना का करारा पलटवार
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के हालिया टिप्पणी पर पलटवार करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद तल्ख पोस्ट साझा किया। कंगना ने लिखा:
“बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं लगी, जो पक्के तथ्यों पर आधारित हैं न कि किसी गॉसिप या अंदाजे पर। इसलिए मुझे कैरेक्टर के सबक मत दीजिए, आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, मेरा कोई भी फ्रॉड सामने नहीं आया।”
कंगना का यह बयान सीधे तौर पर बाबा रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल के महीनों में लगाई गई कड़ी फटकार की ओर इशारा था।
क्या था बाबा रामदेव का बयान जिसने भड़काया विवाद?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बाबा रामदेव ने टीवी 9 को दिए एक साक्षात्कार में कंगना के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी। जब उनसे कंगना की बयानबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा:
-
“कंगना ने क्या पढ़ाई की है? उनकी जवानी और बचपन कैसा रहा? उनके पुराने कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात ही नहीं करना चाहता।”
-
उन्होंने कंगना के रुख की आलोचना करते हुए आगे कहा कि किसी भी पूरी पीढ़ी को ‘गटर’ कहना बिगड़े दिमाग की निशानी है।
विवाद की जड़: कंगना का ‘गटर जेनरेशन’ वाला बयान
यह जुबानी जंग कंगना रनौत की एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित युवाओं और युवा महिलाओं की एक वर्ग पर निशाना साधा था।
-
कंगना का आरोप: कंगना ने उन युवा हिंदू महिलाओं को ‘गटर जेनरेशन’ करार दिया था जो बिना किसी आर्थिक योगदान के पूरी आजादी चाहती हैं, पढ़ाई या करियर में खास रुचि नहीं रखतीं और संस्कारी होममेकर बनने की क्षमता खो चुकी हैं।
-
जीवनशैली पर तंज: उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पीढ़ी शराब, नशे और शारीरिक संबंधों की आजादी को शान से फ्लॉन्ट (दिखावा) करती है, जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
राजनीतिक और फिल्मी फ्रंट पर कंगना
सांसद बनने के बाद भी कंगना अपनी फिल्मी व्यस्तताओं और बेबाक राजनीति के बीच संतुलन बनाए हुए हैं।
हालिया फिल्म: कंगना हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में एक समर्पित नर्स की भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक सफलता हासिल नहीं कर सकी और फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है
आगामी प्रोजेक्ट्स: फैंस को अब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क्वीन 2’ का बेसब्री से इंतजार है, जिसके जरिए वे एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार में वापसी करने जा रही हैं ।








