Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » केंद्र ने छत्तीसगढ़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी हरी झंडी, 15 हजार करोड़ से चमकेगा सड़क और पुल नेटवर्क

केंद्र ने छत्तीसगढ़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी हरी झंडी, 15 हजार करोड़ से चमकेगा सड़क और पुल नेटवर्क

Share:

 

 रायपुर  Road Infrastructure  20 अगस्त । छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर और रोड नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृति दे दी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता में इसे राज्य के इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय बताया।

Advt

प्रमुख फोर-लेन और चौड़ीकरण परियोजनाएं

  • प्रमुख फोर-लेन मार्ग: धमतरी-जगदलपुर, बिलासपुर-अकलतरा-रायगढ़, रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ और गीदम-जगदलपुर-ओडिशा सीमा मार्ग को फोर-लेन में बदला जाएगा।

  • शहरों में चौड़ीकरण: यातायात सुगम बनाने के लिए अभनपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कबीरधाम में सड़कों के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली है।

रायपुर शहर को मिलेंगे 4 बायपास और बंजारी माता पास फ्लाईओवर राजधानी में ट्रैफिक का दबाव घटाने के लिए चार बायपास और एक फ्लाईओवर का प्राक्लन तैयार किया जा रहा है:

  • मोवा से सेरीखेड़ी: 7 किमी बायपास (लागत ₹100 करोड़)

  • अन्य बायपास: लाभांडी से सड्डू-कचना, चंदनीडीह से सरोना होते हुए महादेव घाट, और कमल विहार से अभनपुर रोड बायपास।

  • फ्लाईओवर: बिलासपुर रोड स्थित बंजारी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर निर्माण।

बस्तर अंचल में कनेक्टिविटी पर जोर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बस्तर अंचल में इंद्रावती नदी पर नए पुलों के साथ नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा में कनेक्टिविटी सुधार के कार्य तेजी से जारी हैं।

12,666 करोड़ के कार्य स्वीकृत लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक ₹12,666 करोड़ की लागत से 1,572 कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिसमें 7,398 किमी सड़क, 247 पुल और 42 भवन शामिल हैं। वर्तमान में 6,000 किमी सड़कों का निर्माण जारी है, जबकि 200 पुल और 252 शासकीय भवन पूरे हो चुके हैं। पारदर्शिता के लिए ‘वमिस’ (VMIS) प्रणाली भी लागू की जाएगी।

Leave a Comment

latest news