Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » Uncategorized » शोक समाचार: कोरबा के प्रथम चिकित्सक स्व. डॉ. एस.के. चतुर्वेदी की धर्मपत्नी विमला चतुर्वेदी का निधन

शोक समाचार: कोरबा के प्रथम चिकित्सक स्व. डॉ. एस.के. चतुर्वेदी की धर्मपत्नी विमला चतुर्वेदी का निधन

Share:

कोरबा 4 अप्रैल 2026। कोरबा के प्रथम चिकित्सक स्व. डॉ. एस.के. चतुर्वेदी की धर्मपत्नी श्रीमती विमला चतुर्वेदी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने कल 3 अप्रैल रात करीब साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुख्य मार्ग के समीप स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

आज सुबह मोती सागर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। श्रीमती चतुर्वेदी के निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पुत्र राजेश चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी और मुकेश चतुर्वेदी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गई हैं।

श्रीमती विमला चतुर्वेदी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला एवं गायत्री परिवार कोरबा की संस्थापक सदस्य थीं। उनके पति स्व. डॉ. एस.के. चतुर्वेदी को कोरबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम चिकित्सक होने का गौरव प्राप्त था, जिन्होंने नगर की स्वास्थ्य सेवाओं की नींव रखी थी। इस दुखद घड़ी में नगर के गणमान्य नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

🙏विन्रम श्रद्धांजलि 🙏

Leave a Comment