Latest News
बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान 🚨 छत्तीसगढ़ में 1 मई से क्या बदलने वाला है? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अचानक कलेक्टरों को भेज दी ‘ये’ लिस्ट! कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना
Home » धर्म » प्रेम से भी बड़ा है वात्सल्य: पंडित विजय शंकर मेहता

प्रेम से भी बड़ा है वात्सल्य: पंडित विजय शंकर मेहता

Share:

 

 

कोरबा: कोरबा में जश्न रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने भगवान और भक्त के बीच जड़भरत का प्रहसन सुनाते हुए कहा कि यदि आपको भगवान से भक्ति करनी है तो वात्सल्य के साथ करिए। उन्होंने वात्सल्य को प्रेम से भी बड़ा बताते हुए कहा कि भगवत गीता में भगवान वात्सल्य शब्द आता है। भगवान भक्तों से वात्सल्य रखते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह मां अपने बच्चों से प्रेम नहीं बल्कि वात्सल्य रखते हैं।

धन की शुद्धि होती है दान से
पंडित श्री मेहता ने कहा कि जिस तरह से तन की शुद्धि स्नान से, मन की शुद्धि ध्यान से होती है, उसी तरह धन की शुद्धि दान से होती है। उन्होंने कहा कि अपनी आय का 10 प्रतिशत लाभांश दान में दें और रोज कुछ न कुछ अच्छा करिए। उन्होंने गरीब कन्याओं, दिव्यांग कन्याओं के विवाह, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए, अस्पताल, स्कूल निर्माण के दान में देने का सुझाव दिया।

जड़भरत की तरह अपने मन के भोलापन को निखारें
जड़भरत की कथा सुनाते हुए पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि जड़भरत भारत के वे महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पूरी फसल गायों को चरा दी थी और स्वयं मंदिर के पास बैठकर परिवार का पालन किया। उन्होंने कहा कि अपने मन के भोलेपन को दूसरों की भलाई में लगाईये। जो महान व्यक्ति पर अपराध करता है, उलट स्वयं के ऊपर आता है।

उम्मीद परेशान करता है
पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि आप दूसरों के लिए अच्छा करते हैं, अच्छी बात है, लेकिन दूसरों से उम्मीद मत रखिए। उम्मीद परेशान करता है। उन्होंने जीवन में खुश रहने के उपाय भी बताए, कहा-ईश्वर के प्रति भरोसा मजबूत रखें, दूसरों के लिए मददगार बनें, शांत रहना सीखें, अहंकार रहित बनें, अपेक्षा रहित बने।

यातायात के नियमों का पालन करें

कथा में पंडित विजय शंकर मेहता ने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि छोटे बच्चों को गाड़ी चलाने से मना करें और वयस्क जब भी गाड़ी चलाएं, हेलमेट लगाएं, सीटबल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

मंत्री और महापौर ने किया कथा का श्रवण

कथा के तीसरे दिन मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, केदारनाथ अग्रवाल,हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह,विकास अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कथा श्रवण करने जश्न रिसोर्ट पहुंचे और कथावाचक की दिव्य वाणी से निकली भगवत कथा का श्रवण किया।

व्यास पीठ की आरती में शामिल हुईं सरोज पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने जश्न रिसोर्ट पहुंची और कथा श्रवण के बाद कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ की आरती में शामिल हुईं ।

Leave a Comment