Latest News
महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक: करंट का तार काटकर और कंबलों के सहारे भागे 4 विचाराधीन कैदी कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार
Home » धर्म » प्रेम से भी बड़ा है वात्सल्य: पंडित विजय शंकर मेहता

प्रेम से भी बड़ा है वात्सल्य: पंडित विजय शंकर मेहता

Share:

 

 

कोरबा: कोरबा में जश्न रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता ने भगवान और भक्त के बीच जड़भरत का प्रहसन सुनाते हुए कहा कि यदि आपको भगवान से भक्ति करनी है तो वात्सल्य के साथ करिए। उन्होंने वात्सल्य को प्रेम से भी बड़ा बताते हुए कहा कि भगवत गीता में भगवान वात्सल्य शब्द आता है। भगवान भक्तों से वात्सल्य रखते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह मां अपने बच्चों से प्रेम नहीं बल्कि वात्सल्य रखते हैं।

धन की शुद्धि होती है दान से
पंडित श्री मेहता ने कहा कि जिस तरह से तन की शुद्धि स्नान से, मन की शुद्धि ध्यान से होती है, उसी तरह धन की शुद्धि दान से होती है। उन्होंने कहा कि अपनी आय का 10 प्रतिशत लाभांश दान में दें और रोज कुछ न कुछ अच्छा करिए। उन्होंने गरीब कन्याओं, दिव्यांग कन्याओं के विवाह, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए, अस्पताल, स्कूल निर्माण के दान में देने का सुझाव दिया।

जड़भरत की तरह अपने मन के भोलापन को निखारें
जड़भरत की कथा सुनाते हुए पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि जड़भरत भारत के वे महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पूरी फसल गायों को चरा दी थी और स्वयं मंदिर के पास बैठकर परिवार का पालन किया। उन्होंने कहा कि अपने मन के भोलेपन को दूसरों की भलाई में लगाईये। जो महान व्यक्ति पर अपराध करता है, उलट स्वयं के ऊपर आता है।

उम्मीद परेशान करता है
पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि आप दूसरों के लिए अच्छा करते हैं, अच्छी बात है, लेकिन दूसरों से उम्मीद मत रखिए। उम्मीद परेशान करता है। उन्होंने जीवन में खुश रहने के उपाय भी बताए, कहा-ईश्वर के प्रति भरोसा मजबूत रखें, दूसरों के लिए मददगार बनें, शांत रहना सीखें, अहंकार रहित बनें, अपेक्षा रहित बने।

यातायात के नियमों का पालन करें

कथा में पंडित विजय शंकर मेहता ने उपस्थित श्रोताओं से कहा कि छोटे बच्चों को गाड़ी चलाने से मना करें और वयस्क जब भी गाड़ी चलाएं, हेलमेट लगाएं, सीटबल्ट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

मंत्री और महापौर ने किया कथा का श्रवण

कथा के तीसरे दिन मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, केदारनाथ अग्रवाल,हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह,विकास अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कथा श्रवण करने जश्न रिसोर्ट पहुंचे और कथावाचक की दिव्य वाणी से निकली भगवत कथा का श्रवण किया।

व्यास पीठ की आरती में शामिल हुईं सरोज पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय मातनहेलिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने जश्न रिसोर्ट पहुंची और कथा श्रवण के बाद कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता से आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ की आरती में शामिल हुईं ।