Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » हर जगह फुलों की बारिश : मंत्री लखनलाल देवांगन का ऐतिहासिक स्वागत,उमड़ा जनसैलाब

हर जगह फुलों की बारिश : मंत्री लखनलाल देवांगन का ऐतिहासिक स्वागत,उमड़ा जनसैलाब

Share:

 

​कोरबा, 21 अगस्त 2025 :छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कोरबा के लोकप्रिय विधायक और नए कैबिनेट मंत्री  लखनलाल देवांगन को वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग का प्रभार मिलने से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। बुधवार को उनके कोरबा पहुँचने पर, जिले की सीमाओं से लेकर जिला मुख्यालय तक, उनका शानदार स्वागत किया गया।
​बारिश के बावजूद, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से पूरा शहर भाजपा के रंग में रंग गया।

​0 जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

​पाली रोड, कटघोरा चौक, छुरी बस स्टैंड, एनटीपीसी जमनीपाली गेट, कोसाबाड़ी, बालको, सर्वमंगला नगर और टीपी नगर चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। हर जगह फूलों की बारिश की गई और जयकारे लगाए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।
​स्वागत समारोह के बाद, टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहाँ मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा की नई प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया का पारंपरिक रूप से शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

​0 मंच से नेताओं का उद्बोधन

​इस अवसर पर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लखनलाल देवांगन को मंत्रिमंडल और ऋतु चौरसिया को संगठन में मिली जिम्मेदारी पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का परिणाम बताया।

​नगर निगम कोरबा की महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि एक पार्षद से मंत्री बनने तक का लखनलाल देवांगन का संघर्षमय सफर कोरबा की जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मंत्री पद पर रहते हुए वे जिले के विकास को नई गति देंगे।

​कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एक साधारण कार्यकर्ता से मंत्री पद तक पहुँचना संगठन और जनता के आशीर्वाद का फल है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कोरबा समेत पूरे प्रदेश के विकास में योगदान देने का वादा किया।
​उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता औद्योगिक और श्रम नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना, श्रमिकों का उत्थान करना और आबकारी विभाग में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

​0 कार्यकर्ताओं का उत्साह

​भारी बारिश के बावजूद, जिले भर से आए कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नेताओं का ज़ोरदार अभिनंदन किया। फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया, जो इस स्वागत समारोह को यादगार बना गया।

 

Leave a Comment

latest news