Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » धर्म » भव्य धार्मिक अनुष्ठान: कोरबा में ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ की धूम, 6 सितंबर को गूंजेंगे बाबा श्याम के जयकारे

भव्य धार्मिक अनुष्ठान: कोरबा में ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ की धूम, 6 सितंबर को गूंजेंगे बाबा श्याम के जयकारे

Share:

कोरबा 5 सितंबर  Shri Shyam Sumiran :  शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ग्राउंड (एम.पी. नगर एक्सटेंशन, घंटाघर चौक) में आगामी 6 सितंबर की शाम 6:15 बजे से ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

कार्यक्रम के आयोजक नरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (कोरकोमा वाले) एवं विमला मित्तल ने बताया कि इस आध्यात्मिक संध्या में ख्यातिलब्ध भजन गायकों द्वारा सुरीले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों की भक्तिमय स्वरलहरियों से पूरा वातावरण बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर रहेगा।

आयोजन को लेकर स्थानीय धर्मप्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भक्तिमय महोत्सव का पुण्य लाभ उठाने और कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने की विनम्र अपील की है।

#

Leave a Comment

latest news