Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » खेतों में गूंजी चीखें, ओडिशा धान रोपने गईं जशपुर की 2 बेटियां आकाशीय बिजली की चपेट में आईं, मौत; 20 से अधिक घायल

खेतों में गूंजी चीखें, ओडिशा धान रोपने गईं जशपुर की 2 बेटियां आकाशीय बिजली की चपेट में आईं, मौत; 20 से अधिक घायल

Share:

जशपुर/सुंदरगढ़: परिवार की दो वक्त की रोटी और बेहतर जिंदगी की उम्मीद लेकर पड़ोसी राज्य ओडिशा गईं महिला मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से धान रोपाई का काम करने ओडिशा के सुंदरगढ़ पहुंची महिला मजदूरों के साथ मंगलवार को एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हो गया।

Advt

सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र स्थित भाटीपाड़ा (बालिशंकरा) के खेतों में जब मजदूर धान के पौधे रोप रहे थे, तभी अचानक आसमान में काली घटाएं छाईं और एक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत पर आ गिरी। बिजली गिरते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में जशपुर की दो महिला मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

रोजी-रोटी की आस में गई थीं, लौटेंगी लाशें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के वक्त सभी मजदूर बारिश के बीच खेतों में काम में मग्न थे। तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और जिंदगी भर का दर्द दे गया। गाज गिरते ही कई मजदूर खेत में ही बदहवास होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बदहवास स्थिति में पड़े घायलों को खेतों से बाहर निकाला।

अस्पताल में मची अफ़रातफ़री, गांव में छाया सन्नाटा घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सबडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

इधर, जशपुर जिले में जैसे ही दोनों महिला मजदूरों की मौत की खबर पहुंची, उनके गांवों में मातम पसर गया। अपनों को खो चुके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन हाथों से सुबह विदाई दी थी, अब उन्हीं हाथों से अंतिम संस्कार करने की दुखद मजबूरी उनके सामने है। स्थानीय प्रशासन ओडिशा पुलिस के संपर्क में है और मृतकों की आधिकारिक पहचान पूरी कर शवों को उनके गृह ग्राम वापस लाने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

latest news