Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा और कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात: खेतों में पहुंचकर धान की फसल को किया तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

कोरबा और कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात: खेतों में पहुंचकर धान की फसल को किया तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

Share:

कोरबा, 31 जुलाई: जिले के कोरबा और कटघोरा वनमंडल क्षेत्रों में हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में धान की फसल लहलहाने के साथ ही हाथियों का दल जंगल से निकलकर मैदानी इलाकों का रुख करने लगा है, जिससे किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। ताजा मामला कटघोरा वनमंडल और करतला रेंज का है, जहां हाथियों ने बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

Advt

पचरा क्षेत्र में 10 हाथियों के दल ने मचाया तांडव

बीती रात कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत पचरा क्षेत्र में 10 हाथियों का एक दल विचरण करते हुए सीधे किसानों के खेतों में जा पहुंचा। इस दौरान हाथियों के दल ने वहां लगे धान के रोपों को न सिर्फ बुरी तरह रौंदा, बल्कि फसल को चट कर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

इस उत्पात से ओमप्रकाश नामक ग्रामीण को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। पीड़ित ग्रामीण के अनुसार, हाथियों के दल ने उनके लगभग तीन एकड़ में लगी धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का मैदानी अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और हाथियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति का आकलन करने में जुट गया है।

करतला रेंज में दंतैल हाथी का कहर

दूसरी ओर, कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में भी हाथियों का आतंक जारी है। यहां मौजूद एक दंतैल हाथी ने चोरभट्ठी क्षेत्र में प्रवेश कर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार हो रहे इस नुकसान से किसानों में वन विभाग के प्रति चिंता और रोष दोनों देखा जा रहा है, क्योंकि धान की रोपाई के इस शुरुआती दौर में ही फसल के नष्ट होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।

#

Leave a Comment

latest news