Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » बीजापुर में खूनी वारदात: मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

बीजापुर में खूनी वारदात: मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

Share:

Ex-Naxalite Brutally Murdered with Axe in Bijapur | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी हिंसा का खौफनाक मंजर एक बार फिर सामने आया है। पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक सरेंडर (आत्मसमर्पित) माओवादी पूनेम बुधरा की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पूनेम बुधरा अपने घर में था, तभी दो नकाबपोश हमलावर वहां दाखिल हुए। हमलावरों ने बुधरा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना भीषण था कि मृतक के सिर, चेहरे और आंखों पर गहरे घाव हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बुधरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

2022 में किया था आत्मसमर्पण

मृतक पूनेम बुधरा पूर्व में माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था। साल 2022 में उसने हिंसा का रास्ता छोड़कर सुकमा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने गांव एर्रापल्ली में रह रहा था।

मुखबिरी के शक में हत्या की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, माओवादियों को बुधरा पर पुलिस मुखबिरी का संदेह था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर माओवादी संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और आसपास के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Leave a Comment

latest news