Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » देश » आवारा कुत्तों के विवाद के बीच पीएम मोदी की एनिमल लवर्स पर टिप्पणी: गाय को एनिमल नहीं मानते कुछ लोग

आवारा कुत्तों के विवाद के बीच पीएम मोदी की एनिमल लवर्स पर टिप्पणी: गाय को  एनिमल नहीं मानते कुछ लोग

Share:

 

 

PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान एनिमल लवर्स पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से एनिमल लवर्स हैं, लेकिन उनमें से कुछ गाय को जानवर नहीं मानते हैं। उनकी इस टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हॉल में बैठे लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे और लोगों से पूछा, “क्यों, आपको हंसी आ गई?”

यह टिप्पणी आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आई है, जिसमें पहले दिल्ली-NCR से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने अपना आदेश बदल दिया और कुत्तों को नसबंदी और टीका लगाने के बाद वापस वहीं छोड़ने का निर्देश दिया।

पीएम मोदी गायों के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। वह दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर गाय पालते हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। मोदी सरकार ने 2014 से गौ संरक्षण के लिए कई पहल शुरू की हैं, जिनमें राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना भी शामिल है।

पीएम मोदी की गायों के प्रति प्रेम की झलक

– जनवरी 2024 में, पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर पुंगनूर गायों को चारा खिलाते हुए एक वीडियो साझा किया।
– सितंबर 2024 में, उन्होंने बताया कि उनके आवास पर एक गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है, जिसके माथे पर ‘प्रकाश का प्रतीक’ है। पीएम ने बछड़े का नाम दीपज्योति रखा ।

Leave a Comment

latest news