Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » नेपाल की कहानी इस समय उम्मीद और आशंका के बीच झूल रही है…युवाओं की आंखों में क्रांति की आग है…

नेपाल की कहानी इस समय उम्मीद और आशंका के बीच झूल रही है…युवाओं की आंखों में क्रांति की आग है…

Share:

नेपाल: नेपाल में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम में काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने का अवसर ठुकरा दिया। शाह को युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है, लेकिन उन्होंने सत्ता संभालने से बचने की रणनीति अपनाई है। अंतरिम सरकार के नेतृत्व को लेकर गुरुवार शाम जेन-जी के दो समूह आपस में भिड़ गए। इससे सेना मुख्यालय के सामने अफरातफरी मच गई। इसके बाद सेना ने मुख्यालय परिसर खाली करा लिया। इस पर युवाओं ने सेना के विरोध में नारेबाजी भी की। शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर फिर चर्चा होगी

बालेन शाह की रणनीति
बालेन शाह का मानना है कि सत्ता की गलियों में पहुंचते ही क्रांति की ऊर्जा दूषित हो सकती है। वे समझते हैं कि यदि उन्होंने जल्दबाजी में कुर्सी संभाल ली, तो उनके हाथ भी वही बेड़ियां होंगी जो पुराने नेताओं के हाथों में हैं – समझौते, गठजोड़ और आरोप।

अन्य विकल्प
अंतरिम पीएम की रेस में बालेन शाह अकेले नहीं हैं। अन्य लोकप्रिय चेहरों में शामिल हैं

<;>- *धरान के मेयर हर्क संपांग*: उनकी सादगी, ईमानदारी और स्थानीय स्तर पर किए कामों ने उन्हें ‘जनता का बेटा’ बना दिया।

<>- *पूर्व सुप्रीम कोर्ट की चीफ़ जस्टिस सुशीला कार्की*: शिक्षित वर्ग ने उन्हें ‘न्यायप्रिय नेता’ के रूप में देखा, लेकिन संविधान की सीमाओं और उम्र के सवाल ने उन्हें भी दौड़ से बाहर कर दिया।

<>- *कुलमन घीसिंग*: वही इंजीनियर जिसने पूरे नेपाल को 18 घंटे की लोडशेडिंग से निकालकर उजाले का तोहफा दिया। उन्हें ‘जनता का हीरो’ माना जाता है।

<>- *सुदन गुरुंग का नाम चर्चा में आया* बुधवार सुबह नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन में पहले काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह और जेन-जी के संयोजक सुदन गुरुंग का नाम चर्चा में आया था

<>- *युवाओं ने सेना के विरोध में नारेबाजी भी की*

अंतरिम सरकार के नेतृत्व को लेकर गुरुवार शाम जेन-जी के दो समूह आपस में भिड़ गए। इससे सेना मुख्यालय के सामने अफरातफरी मच गई। इसके बाद सेना ने मुख्यालय परिसर खाली करा लिया। इस पर युवाओं ने सेना के विरोध में नारेबाजी भी की। शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर फिर चर्चा होगी। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य और शीर्ष नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। इन नेताओं के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए हैं। इन नेताओं के दलों से जुड़े अन्य नेताओं ने बताया कि उनका शीर्ष नेताओं से संपर्क टूट गया है।

नेपाल की राजनीति का भविष्य

नेपाल की कहानी इस समय उम्मीद और आशंका के बीच झूल रही है। युवाओं की आंखों में क्रांति की आग है, पर उनके हाथों में सब्र नहीं। वे बदलाव तुरंत चाहते हैं, लेकिन स्थिर विकल्प के साथ।

Leave a Comment

latest news