Latest News
रायपुर की बेटी का कमाल: गोवा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रियंका साहू ने जीता स्वर्ण पदक महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक: करंट का तार काटकर और कंबलों के सहारे भागे 4 विचाराधीन कैदी कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच
Home » धर्म » पुरी के जगन्नाथ मंदिर में गरुड़ का ध्वज पर बैठना: क्या यह संयोग है या भगवान का संदेश?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में गरुड़ का ध्वज पर बैठना: क्या यह संयोग है या भगवान का संदेश?

Share:

 

धर्म डेस्क:ओडिशा के पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में एक दिव्य दृश्य ने श्रद्धालुओं को चौंका दिया। मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थित नीलचक्र पर लहराते पतितपावन ध्वज पर एक गरुड़ पक्षी आकर बैठ गया। कुछ पल तक वह वहां स्थिर रहा, जैसे किसी अदृश्य आदेश की प्रतीक्षा कर रहा हो। उसके बाद उड़ गया, लेकिन उसके जाने तक वहां खड़े भक्तों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा था – क्या यह कोई सामान्य दृश्य था, या प्रभु जगन्नाथ की कोई दिव्य लीलात्मक अनुभूति?

गरुड़ का महत्व
गरुड़, जो स्वयं भगवान विष्णु के वाहन माने जाते हैं, उनका इस तरह से जगन्नाथ मंदिर के ध्वज पर बैठना सामान्य बात नहीं मानी जाती। जहां कुछ लोग इसे अपशकुन कह रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे भगवान जगन्नाथ का कोई संदेश मान रहे हैं।

मंदिर प्रशासन की प्रतिक्रिया
मंदिर प्रशासन ने इस घटना को लेकर कोई चिंता जताने की जरूरत नहीं बताई है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि गरुड़ के ध्वज पर बैठने से मंदिर की दैनिक पूजा-पद्धति या पारंपरिक रीति-रिवाजों पर कोई असर नहीं पड़ता। वे इस दृश्य को एक प्राकृतिक घटना मानते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी समझते हैं।

इससे पहले भी दिखा है गरुड़
इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में भी एक गरुड़ को मंदिर के ध्वज के साथ उड़ते हुए देखा गया था। तब भी लोगों ने इसे शुभ संकेत मानते हुए खूब चर्चा की थी। लेकिन हर बार यह सवाल ज़रूर उठता है – क्या ये संयोग है या भगवान का संवाद?

श्रीजगन्नाथ मंदिर की खासियत
पुरी का श्रीजगन्नाथ मंदिर न केवल एक मंदिर है, बल्कि हिंदू आस्था का वो केंद्र है जहां लाखों लोग हर साल दर्शन के लिए आते हैं। भगवान विष्णु यहां जगन्नाथ रूप में अपनी बहन सुभद्राजी और भाई बलभद्रजी के साथ विराजते हैं। यह मंदिर वैष्णव परंपरा का अद्भुत प्रतीक है, जहां हर परंपरा, हर प्रतीक का गहरा आध्यात्मिक अर्थ होता है ।