Latest News
छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़
Home » कोरबा » मानिकपुर बस्ती में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से घर के आंगन में खड़ी ऑटो और बाइक जलकर खाक

मानिकपुर बस्ती में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से घर के आंगन में खड़ी ऑटो और बाइक जलकर खाक

Share:

कोरबा 2 मई 2026। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में अचानक  आग लग गई। इस हादसे में घर के आंगन में खड़ी एक ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की ऊंची लपटों को देख इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण बताया जा रहा है कि यह मकान स्थानीय निवासी लोचन सोनी का है, जो घर के पास ही साइकिल दुकान चलाते हैं और ऑटो भी संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैली और आंगन में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

बाल-बाल बचे घर के सदस्य घटना के वक्त परिवार के सदस्य कमरों के भीतर थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआत में आग का पता नहीं चला। जैसे ही आग की लपटें बढ़ीं और धुआं फैलना शुरू हुआ, घर के लोग तुरंत बाहर की ओर भागे और अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा घनी बस्ती होने के कारण आसपास के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि, इस अग्निकांड में पीड़ित लोचन सोनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

।।।

Leave a Comment

latest news