Latest News
कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर
Home » कोरबा » कोरबा निगम की पहल: व्यापारियों ने लिया संकल्प, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी पावर हाउस रोड की ट्रैफिक व्यवस्था

कोरबा निगम की पहल: व्यापारियों ने लिया संकल्प, मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी पावर हाउस रोड की ट्रैफिक व्यवस्था

Share:

कोरबा 2 मई 2026। कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं।

शुक्रवार को आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों तथा पावर हाउस रोड के व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ किये जाने एवं पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वहॉं के सभी व्यापारीगण अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा करेंगे तथा वहॉं से ई-कार्ट के माध्यम से दुकान पहुंचेगे, साथ ही अपने ग्राहकों को भी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्किंग हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। इसी प्रकार बड़ी गाड़ियां उक्त सड़क पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी तथा उन्हें अनिवार्य रूप से ओव्हरब्रिज के ऊपर से ही जाना पडे़गा।

ट्रेक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा,

इसी प्रकार पावर हाउस रोड में ट्रेक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा, उस नियत समय में ही वे उक्त मार्ग पर गुजर कर माल की डिलेवरी कर सकेंगे।

ओव्हरब्रिज से ट्रक, ट्रेक्टर, बस नहीं गुजरेंगे,

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि दर्री रोड ओव्हरब्रिज से ट्रक, ट्रेक्टर, बस नहीं गुजरेंगे, उन्हें गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। इसके साथ ही आवश्यक स्थिति में प्रशासन से परमीशन लेनी होगी।

ई-कार्ट उपलब्ध कराने में संस्थायें करेंगी सहयोग

बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक आवागमन हेतु ई-कार्ट वाहन उपलब्धता हेतु अपना सहयोग दें, जिस पर अनेक संस्थाओं ने ई-कार्ट वाहन प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ई-कार्ट वाहन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया है, उनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाईल, पदमिनी ज्वेलर्स, आटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स, लायंस क्लब बालको आदि प्रतिष्ठान व संस्थायें शामिल हैं। इन ई-कार्ट में संबंधित प्रतिष्ठान अपने दुकानों व व्यवसाय की बॉडिंग कर सकेंगे, वहीं इन ई-कार्ट वाहन को चलाने के लिये निगम ड्राईवर उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी करवायेगा।

बैठक में अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार गोंड, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद नूर आरबी, मोहम्मद आजाद, विपिन कुमार जैन, भगवानदास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जयकिशन सोनी आदि के साथ जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी सदस्यगण व काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।

।।।

Leave a Comment

latest news