अमरजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष

कोरबा/छत्तीसगढ़ 6 अप्रैल 2026 : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपने संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। महासभा ने कोरबा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और प्रखर नेतृत्वकर्ता अमरजीत सिंह को छत्तीसगढ़ का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। Advt. यह घोषणा महाराष्ट्र में आयोजित ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा … Read more

राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा में 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 5000 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा

कोरबा | 1 अप्रैल 2026 :छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े एक भव्य आयोजन में शिरकत की। राज्यपाल कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ एवं ‘108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक … Read more

कोरबा: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 543 लोगों की ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर बने आदर्श दास

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा स्थित ग्राम ढपढप में आयोजित श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को एक बड़ा ‘घर वापसी’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में बेमेतरा जिले के कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने अपने पूरे परिवार के साथ स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया। धर्म परिवर्तन के पश्चात … Read more

कोरबा में सजी हनुमंत कथा: मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिया आशीर्वाद

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ आयोजित ‘श्री हनुमंत कथा’ के विशेष अवसर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार शामिल हुए। दोनों ही प्रमुख नेताओं ने व्यासपीठ पर विराजमान … Read more

KORBA:भक्ति, रील और रसूख; जब बाबा के दरबार में ‘वीआईपी’ भक्तों ने दिखाई अपनी ‘शक्ति’!

कोरबा 30 मार्च 2026 । इन दिनों कोरबा का बाकी मोगरा इलाका पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ‘हनुमत कथा’ के दिव्य रस से सराबोर होना था, लेकिन लगता है कि भक्तों ने कथा के सार ‘शांति और विनम्रता’ को गेट पर ही छोड़ दिया है। अब चर्चा बाबा के प्रवचनों की कम और भक्तों के बीच … Read more

कोरबा में बागेश्वर सरकार की गूँज: बाकी मोगरा में आज से ‘हनुमंत कथा’ का शंखनाद; अभेद्य किले में तब्दील हुआ कटघोरा का अग्रसेन भवन

कोरबा | 28 मार्च :छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा के बाकी मोगरा (ढपढप) में आज से आध्यात्मिक उत्साह का सैलाब उमड़ने वाला है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से होने वाली पांच दिवसीय ‘हनुमंत कथा’ का शुभारंभ आज 28 मार्च से हो रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी … Read more

कोरबा में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार: 108 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

कोरबा, छत्तीसगढ़। ऊर्जाधानी कोरबा के ग्राम ढप-ढप में भक्ति और सेवा का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा की अमृत वर्षा होगी। कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति … Read more