Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » धर्म » कोरबा में सजी हनुमंत कथा: मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिया आशीर्वाद

कोरबा में सजी हनुमंत कथा: मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सपरिवार टेका मत्था, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिया आशीर्वाद

Share:

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के ग्राम ढपढप (बांकीमोंगरा) में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ आयोजित ‘श्री हनुमंत कथा’ के विशेष अवसर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार शामिल हुए। दोनों ही प्रमुख नेताओं ने व्यासपीठ पर विराजमान बागेश्वर धाम सरकार, पूज्य महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दर्शन किए और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा स्थल पर उमड़ा यह विशाल जन-सैलाब हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का परिचायक है। उन्होंने भगवान बजरंगबली के चरणों में वंदन करते हुए प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

मंत्री देवांगन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हनुमंत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और राष्ट्रभाव के साथ-साथ सनातन संस्कारों को जागृत करने का एक महापर्व है। ऐसी दिव्य कथाओं से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा-भाव का संचार होता है।

इस गौरवशाली अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका श्रीमती अंजना सिंह सहित अनेक विशिष्ट जन और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


।।।

Leave a Comment