Latest News
बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक: मृत मवेशी सड़क पर रख कर रहे अवैध वसूली, पूर्व पार्षद की बेटी ने वीडियो जारी कर प्रशासन से की अपील  आदिवासियों के हक के लिए राष्ट्रपति की शरण में डॉ. चरणदास महंत: वन भूमि के जलाशयों पर ठेका प्रथा बंद करने की मांग
Home » Uncategorized » कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना

कोरबा: बैसाखी पर गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, कैबिनेट मंत्री और महापौर ने गुरु चरणों में की सुख-समृद्धि की कामना

Share:

 

कोरबाखालसा पंथ के 327वें स्थापना दिवस और बैसाखी के पावन अवसर पर मंगलवार को टी.पी. नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन तथा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।

0 सेवा और विकास कार्यों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा परिसर में सीएसआर मद से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य मात्र 4 माह की अल्प अवधि में पूर्ण कराने के लिए समाज के अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह धोत ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advt

0 गुरु के चरणों में सेवा के लिए सदैव तत्पर

संगत को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि गुरु साहिब की वाणी और भक्तिमय वातावरण से मन को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे सिख समाज की बेहतरी और सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैसाखी पर्व हमें साहस, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वाहेगुरु जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

0 वरिष्ठ जनों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस धार्मिक आयोजन  में  भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह धोत, अमरीक सिंह धंजल, परविंदर सिंह भाटिया, उत्तम सिंह रंधावा, सोनू भाटिया, अमृत सिंह, देवेंद्र सिंह, सुखविंद  सिंह धंजल, नरेंद्र सिंह सैनी, सतविंदर सिंह संधू, अमरजीत सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सन्नी सिंह, भुनेश्वर तिवारी, स्मिता सिंह और मोंटी सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

।।।

Leave a Comment

latest news