Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » कोरबा » कोरबा में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती की धूम

कोरबा में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती की धूम

Share:

कोरबा। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति जिला कोरबा द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो गुफा मंदिर सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान समाज के अनेक स्वजातीय बंधु, माताएं-बहनें एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्ति एवं उत्साह से सराबोर कर दिया।

Advt

इसी क्रम में पुरानी बस्ती, कोरबा स्थित श्रीवास महिला समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा के स्वागत के साथ शीतल शरबत एवं भोग-प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ सम्मिलित होकर संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

यह कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या गोपाल श्रीवास के कुशल नेतृत्व में समिति की समर्पित महिलाओं द्वारा अत्यंत व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाणिज्य, उद्योग, सहकारिता एवं आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि नरेन्द्र देवांगन जी एवं नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों— शत्रुहन श्रीवास (अध्यक्ष), मोहनलाल श्रीवास (पूर्व अध्यक्ष), लक्ष्मण श्रीवास (वरिष्ठ पार्षद), श्रीमती ममता श्रीवास (अध्यक्ष महिला मंडल), रमेश श्रीवास, सत्यवान श्रीवास, कृष्ण कुमार श्रीवास, गोपाल श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास और द्वारका चन्द्रमा सहयोगी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

।।।

Leave a Comment