Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा में 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 5000 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा

राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा में 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, 5000 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा

Share:

कोरबा | 1 अप्रैल 2026 :छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े एक भव्य आयोजन में शिरकत की। राज्यपाल कटघोरा विकासखंड के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ एवं ‘108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advt.

सामूहिक विवाह में नवदम्पत्तियों को मिला स्नेह

राज्यपाल ने कार्यक्रम में पहुँचकर विवाह बंधन में बंधे सभी 108 जोड़ों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री से सौजन्य भेंट

आयोजन के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) भी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री रमेन डेका और श्री शास्त्री के बीच सौजन्य भेंट हुई, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

प्रशासनिक उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। इस अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन और दिव्यांग कन्याओं के विवाह का यह पुनीत कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है।


।।।

Leave a Comment

latest news