Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ के यात्रियों की मौत पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक, मदद के लिए भेजी टीम

रायपुर-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ के यात्रियों की मौत पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक, मदद के लिए भेजी टीम

Share:

रायपुर 11 सितंबर  Bhandara Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि दुर्घटना के बाद से ही छत्तीसगढ़ सरकार, महाराष्ट्र सरकार और वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए हुए है। घायलों के बेहतर और समुचित इलाज के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक विशेष टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Comment

latest news