Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कटघोरा: छुरी के सलोरा बकरा बाजार में दर्दनाक हादसा, खेत में धान रोप रहे तीन मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

कटघोरा: छुरी के सलोरा बकरा बाजार में दर्दनाक हादसा, खेत में धान रोप रहे तीन मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

Share:

कटघोरा (छुरी): शनिवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुरी के सलोरा बकरा बाजार इलाके में एक भीषण प्राकृतिक आपदा ने तीन हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। खेत में धान की रोपाई कर रहे तीन मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली (गाज) कहर बनकर टूट पड़ी, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब-स्टेशन के पीछे स्थित एक खेत में लगभग 25 से 30 ग्रामीण रोजाना की तरह धान रोपाई के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक आसमान में घने काले बादल छाए और तेज गर्जना के साथ खेत की मेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी।

जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या संभल पाते, बिजली की चपेट में आने से छुरी निवासी बहोरन पाटले, लक्ष्मी चंद पाटले और श्याम साहू बुरी तरह झुलसकर बेसुध होकर गिर पड़े।

पुलिस कार्रवाई और शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके व अस्पताल पहुंचकर शवों का मर्ग पंचनामा व अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। एक ही गांव के तीन लोगों की इस तरह अचानक और असमय मौत से छुरी सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है और सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Comment

latest news