Home » छत्तीसगढ़ » मुख्यमंत्री की पहल पर महिला पत्रकारों ने नापा गुजरात: ‘हवाई सफर से विधानसभा तक’ साझा किए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री की पहल पर महिला पत्रकारों ने नापा गुजरात: ‘हवाई सफर से विधानसभा तक’ साझा किए अपने अनुभव

Share:

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत कर रही हैं

रायपुर, 23 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों के साहस को नमन करते हुए कहा कि वे चुनौतीपूर्ण पेशे में रहकर समाज में सकारात्मक योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री को दल ने गुजराती अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया और बताया कि पिछले महिला दिवस पर की गई उनकी इच्छा आज पूरी हुई है।

अनुभवों की जुबानी: पत्रकारों ने साझा की मन की बात

मुलाकात के दौरान महिला पत्रकारों ने अपने आठ दिवसीय दौरे के एक-एक अनुभव को मुख्यमंत्री के सामने रखा:

  • सुश्री निशा द्विवेदी ने बताया कि इस टूर से उन्हें गुजरात के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिला।

  • सुश्री दामिनी बंजारे ने कहा कि उनके 8 साल के करियर में यह पहली बार है जब महिला पत्रकारों का कोई दल इस तरह अध्ययन भ्रमण पर गया।

  • कोरिया की सुश्री नूरजहां ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब महिलाओं को इस रूप में प्राथमिकता दी गई है।

  • महासमुंद की सुश्री उत्तरा विदानी ने गुजरात विधानसभा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां बच्चों और आम जनता को विधानसभा की कार्यवाही देखने की सुगम व्यवस्था सराहनीय है।

  • दुर्ग की सुश्री कोमल धनेसर ने भावुक होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका है। हम अनजाने चेहरों के साथ निकले थे और अब गहरी बॉन्डिंग के साथ लौटे हैं।

  • रायपुर की सुश्री नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि व्यस्त रूटीन से अलग इस यात्रा ने नए दोस्त बनाए, वहीं सुश्री रचना नितेश ने बताया कि दल में महिला पत्रकारों की 3 पीढ़ियां शामिल थीं, जिससे सीखने का दायरा बढ़ गया।

  • बस्तर की सुश्री प्रियंका जायसवाल ने अपनी आशंकाओं को साझा करते हुए कहा कि नए माहौल को लेकर डर था, लेकिन अनुभव बेहद सुखद रहा।

  • कोरबा की सुश्री राजश्री गुप्ते ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इन 8 दिनों में लगा जैसे हमने अपना बचपन फिर से जी लिया है।

मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और रोचक संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इस भ्रमण से मिली जानकारी आपकी कलम को और समृद्ध करेगी। उन्होंने इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने का जिक्र करते हुए पत्रकारों को अपने अनुभवों पर किताब लिखने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने गुजरात के मॉडल और सहकारिता (अमूल) का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मंत्रालय की ‘ई-फाइल’ प्रणाली और गुजरात के ‘सीएम डैशबोर्ड’ जैसी तकनीक पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने बताया कि कई लोगों की यह पहली हवाई यात्रा थी, तो मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि— “पहली बार हवाई यात्रा करने वालों को पार्टी देनी पड़ती है,” जिससे पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

एक रोचक वाकया साझा करते हुए पत्रकारों ने बताया कि गुजरात में उन्हें कुछ फ्रेंच पर्यटक मिले, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से छत्तीसगढ़ को पहचानते थे, जिसे सुनकर सभी ने गर्व महसूस किया।

Leave a Comment