Latest News
बेंगलुरु में कुदरत का कहर: बारिश से बचने की कोशिश पड़ी भारी, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 जिंदगियां खत्म सक्ती: एक साथ जन्मीं, एक साथ दुनिया से विदा हुईं; तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान!
Home » कोरबा » कोरबा में दुखद हादसा: कार्तिक स्नान के दौरान हसदेव नदी में डूबा 12 वर्षीय छात्र

कोरबा में दुखद हादसा: कार्तिक स्नान के दौरान हसदेव नदी में डूबा 12 वर्षीय छात्र

Share:

 

कोरबा: कोरबा में 5 नवंबर की सुबह कार्तिक स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल जायसवाल (कक्षा 6) के रूप में हुई है, जिसे तैरना नहीं आता था। यह दुखद घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती करण घाट पर हुई।

नदी में चुंबक से पैसे तलाश रहा था मृतक

जानकारी के अनुसार, निखिल अपने दो दोस्तों के साथ नदी में था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे नदी में चुंबक की मदद से पैसे तलाश कर रहे थे। इसी दौरान, निखिल गहरे साइड में चला गया और डूब गया। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि वे कम पानी होने की बात कहकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने निकाला शव

निखिल को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबराकर मौके से भाग गए और घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी हर्ष कुमार ने निखिल को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और डूबे हुए बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस को भी सूचित किया गया और नगर सेवा की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। हालाँकि, रेस्क्यू टीम के पहुँचने से पहले ही बस्ती के लोगों ने निखिल के शव को नदी से बाहर निकाल लिया था ।

Leave a Comment