Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर ट्रेन हादसे में मासूम ऋषि यादव की पहचान, मां-पिता और नानी की मौत

बिलासपुर ट्रेन हादसे में मासूम ऋषि यादव की पहचान, मां-पिता और नानी की मौत

Share:

 

बिलासपुर: बिलासपुर में लाल खदान के पास गतौरा में हुए गेवरा रोड मेमू लोकल व मालगाड़ी के मध्य हुए ट्रेन हादसे में अकेले मिले घायल मासूम की पहचान ऋषि यादव के रूप में हुई है। इस हादसे में बालक के साथ बड़ा दु:खद पहलू यह रहा कि मासूम बच्चा अपने माता-पिता और नानी के साथ यात्रा कर रहा था जिसमें माता-पिता और नानी की दर्दनाक मौत हो गई।

मासूम की हालत खतरे से बाहर

मासूम ऋषि यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह बालक अपने माता-पिता और नानी के साथ नैला स्टेशन से उक्त गेवरा रोड मेमू लोकल में सवार हुआ था और सभी बिलासपुर जा रहे थे। ट्रेन में मासूम के साथ मां शीला यादव, पिता अर्जुन यादव और नानी मानवती यादव भी सवार थे। हादसे में शीला यादव, अर्जुन यादव और मानवती यादव की मौत हो गई।

14 घायलों का इलाज जारी

बिलासपुर ट्रेन हादसे में बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल में 14 लोगों का इलाज जारी है। सिम्स हॉस्पिटल में 5 लोगों का इलाज जारी है। इनमें मथुरा भास्कर, चौरा भास्कर, शत्रुघन, गीता देव नाथ और मिहबीश के नाम शामिल हैं। दो लोगों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में किया जा रहा है जिसमें रश्मि और संतोष हंसराज शामिल हैं। सेंट्रल हॉस्पिटल में कविता यादव, अंजला साहू, श्याम देवी गौतम, प्रीतम कुमार, शैलेश चंद्रा और एक अज्ञात बालक का नाम शामिल है ।

Leave a Comment

latest news