रायपुर, । छत्तीसगढ़ में रविवार को करीब चार घंटे के व्यस्त और ताबड़तोड़ सांगठनिक दौरों के बाद जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में एक बेहद दिलचस्प और आत्मीय नजारा देखने को मिला।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राहुल गांधी के इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Advt

आम जनता के बीच पहुंचे राहुल: सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’

हमेशा भारी सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकॉल से घिरे रहने वाले राहुल गांधी ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सारा तामझाम किनारे रख दिया। वे सड़क किनारे बनी एक आम चाय की दुकान पर अचानक रुक गए और वहां बड़े ही सादगी भरे अंदाज में चाय की चुस्कियां लीं। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राहुल ने आमजनों से भी चर्चा की। एक छोटी बच्ची भी राहुल के पास पहुंची और बातचीत की । आमजनों ने राहुल गांधी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। उन्हें भरोसा ही नही हो रहा था की राहुल इस दुकान में आकर चाय पियेंगे।
दुकान पर जुटा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘दिग्गज कुनबा’

राहुल गांधी के चाय की दुकान पर रुकते ही वहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लग गया। चाय की इस चौपाल पर राहुल गांधी के साथ ये दिग्गज नेता मौजूद रहे:
📍सचिन पायलट (प्रदेश प्रभारी)📍दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)📍भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)📍चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष)📍टीएस सिंहदेव (पूर्व डिप्टी सीएम)📍उमेश पटेल (विधायक) सहित अन्य अनेक कांग्रेस नेता भी वहां मौजूद थे।
सियासी गलियारों में चर्चा: नेताओं के साथ सड़क किनारे चाय पीने और अनौपचारिक बातचीत करने का राहुल गांधी का यह अंदाज कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता के बीच ‘डाउन टू अर्थ’ (जमीनी नेता) की छवि को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
📍







