Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » पायलट का BJP पर तीखा हमला: “घमंड और अहंकार से चल रही सरकार”, कांग्रेस शिविर में आज 4 घंटे के लिए राहुल गांधी आएंगे रायपुर

पायलट का BJP पर तीखा हमला: “घमंड और अहंकार से चल रही सरकार”, कांग्रेस शिविर में आज 4 घंटे के लिए राहुल गांधी आएंगे रायपुर

Share:

रायपुर 21 जून: छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को रायपुर के अभनपुर इलाके में शुरू हुआ। (आप पढ़ रहे हैं द खड़ी न्यूज )  इस शिविर में रविवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं।

Advt

बता दे कि प्रशिक्षण देने के लिये एआईसीसी के प्रशिक्षक सचिन राव भी अपने दल के साथ रायपुर पहुंच गए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष भी प्रशिक्षण स्थल पहुंच चुके हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2.15 बजे विमान से रायपुर पहुंचेंगे तथा सीधे प्रशिक्षण स्थल जायेंगे। गांधी शाम लगभग 6.40 बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

Advt

▪️ “घमंड और अहंकार से चल रही है सरकार”– पायलट का बीजेपी पर तीखा हमला

मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उन्होंने कहा सचिन पायलट ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकारें पूरी तरह से घमंड और अहंकार में डूबी हुई हैं। उन्होंने पेपर लीक, लगातार बढ़ती बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल उठाए।

पायलट ने चिंता जताते हुए कहा, “आज देश का नौजवान खुद को हाशिए पर महसूस कर रहा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार इन गंभीर मुद्दों को उठा रहे हैं। अगर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो व्यवस्था पर से उनका भरोसा उठ जाएगा, जो पूरे देश के लिए एक बेहद खतरनाक स्थिति होगी।”

शिविर के मुख्य आकर्षण और बड़ी बातें:

  • ▪️ राहुल गांधी का सीधा संवाद: सचिन पायलट ने बताया कि रविवार को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी इस शिविर में शामिल होंगे और सभी नवनियुक्त जिला व शहर अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे।

  • ▪️ इन राष्ट्रीय मुद्दों पर मन्थन: बैठक में छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ देश के बड़े ज्वलंत विषयों जैसे—हालिया NEET परीक्षा विवाद, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य पर गहराई से रणनीति बनेगी।

  • ▪️ जिलाध्यक्षों को नया टास्क: पायलट के अनुसार, इस 10 दिवसीय कैंप का मुख्य मकसद कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना है। पार्टी में जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं ताकि वे जमीन पर अधिक सक्रिय और ऊर्जावान होकर काम कर सकें।

10 दिनों तक अभनपुर में चलेगा सियासी मंथन

बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों का यह विशेष शिविर अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित ‘आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन’ में आयोजित किया गया है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) 20 से 29 जून तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेशभर के दिग्गज नेता संगठन को नई धार देने के लिए जुटे हैं.

📍

Leave a Comment

latest news