Latest News
एशियन गेम्स 2026: कोरबा की संजू देवी ने कबड्डी में रचा इतिहास, भारत ने ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक , सीएम साय ने फोन कर दी बधाई रायपुर: ऊंची उड़ान और ऐतिहासिक पहचान — बारानिका एलंगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, भारत को महिला पोल वॉल्ट में दिलाया पहला पदक धमतरी: सिरसिदा के मारुति धाम में पानी के तेज बहाव में फंसे पुजारी, SDRF ने बोट से सुरक्षित निकाला कबीरधाम में वर्षों पुरानी मांग पूरी: चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से हुआ ‘चंदनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर रात पहुंचकर सौंपा राजपत्र मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया और मौजूदा विवाद स्मृतियों में अमर जसराज जैन: जब मूसलाधार बारिश और जाम भी नहीं रोक पाए उनके चाहने वालों के कदम
Home » Uncategorized » रायपुर: ऊंची उड़ान और ऐतिहासिक पहचान — बारानिका एलंगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, भारत को महिला पोल वॉल्ट में दिलाया पहला पदक

रायपुर: ऊंची उड़ान और ऐतिहासिक पहचान — बारानिका एलंगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, भारत को महिला पोल वॉल्ट में दिलाया पहला पदक

Share:

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गर्व

रायपुर 26 सितंबर 2026 Indian Athletics :  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली एथलीट बारानिका एलंगोवन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बारानिका की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे देश और खेल जगत में खुशी की लहर है।

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का पहला पोल वॉल्ट पदक

बारानिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में अपनी ऐतिहासिक छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने महिला पोल वॉल्ट में कोई पदक हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल भारतीय एथलेटिक्स का मान बढ़ाया है, बल्कि एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन को एक नया आयाम दिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गर्व

सफलता पर बधाई देते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि बारानिका एलंगोवन ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। श्री चौधरी ने कहा कि बारानिका की कड़ी मेहनत, अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो और संकल्प मजबूत, तो किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा

वित्त मंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बारानिका की यह सफलता देश की युवा खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने बारानिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेंगी और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Leave a Comment