Latest News
कोरबा में विवादित राताखार बाईपास सीमांकन पर रोक, मंत्री के आश्वासन के बाद कलेक्टर ने बुलाई व्यापारियों की बैठक भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में नई नियुक्तियां घोषित दुर्ग में दिनदहाड़े सनसनी: गिरवी रखने के बहाने आए नकाबपोश ने ज्वेलर पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर महंगाई के दौर में अनोखा खेल! सरकारी रेट से ₹600 तक सस्ते में बिक रहे LPG सिलिंडर, जानिए क्या है मजबूरी ट्रंप-जिनपिंग महामुलाकात: व्यापार युद्ध से ईरान संकट तक… क्या दिशा बदलेगा 10 साल बाद हुआ यह ऐतिहासिक अमेरिका दौरा? कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग के पास चौपाटी योजना का विरोध: 22 व्यापारियों का छलका दर्द, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की स्थल परिवर्तन की मांग
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला:आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई घर वापसी , आदेश जारी देखें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला:आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई घर वापसी , आदेश जारी देखें 

Share:

रायपुर 20 सितंबर 2026 Chhattisgarh Congress । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) ने संगठन को मजबूती देने और आंतरिक मतभेदों को दूर करने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णयानुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से निष्कासित किए गए 20 प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से पत्र क्रमांक 438 जारी किया गया है।

आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई वापसी

जारी की गई आधिकारिक सूची में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। इनमें रायपुर से वरिष्ठ नेता आनंद कुकरेजा, श्रीमती पूनम पांडेय और विशाल रजानी का नाम प्रमुखता से शामिल है।

रद्द किए गए निष्कासन की पूर्ण सूची (जिला वार):

  • रायपुर:  आनंद कुकरेजा, श्रीमती पूनम पांडेय,  विशाल रजानी

  • मुंगेली:  विनय चोपड़ा (पार्षद)

  • गरियाबंद:  गोरेलाल सिन्हा,  राघोबा महाड़िक,  भविष्य प्रधान,  ऋतिक सिन्हा,  भानुप्रताप साहू,  सुशील सोनी

  • कोंडागांव:  सगीर खान

  • राजनांदगांव:  सिद्धार्थ डोंगरे,  राजेश गुप्ता,  जितेश सिमनकर,  सकूर चौहान, श्रीमती सुनीता सिन्हा,  आशीष सोनकर,  शशांक डोंगरे, श्रीमती श्यामबती सिन्हा, श्रीमती अंजू बंजारे

तेलीबांधा में जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

आदेश सार्वजनिक होते ही रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में आनंद कुकरेजा के समर्थकों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय नेताओं का मानना है कि निकाय व आगामी चुनावों से पहले यह निर्णय पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर एकजुट और मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

आदेश पत्र

Leave a Comment