Latest News
एशियन गेम्स 2026: कोरबा की संजू देवी ने कबड्डी में रचा इतिहास, भारत ने ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक , सीएम साय ने फोन कर दी बधाई रायपुर: ऊंची उड़ान और ऐतिहासिक पहचान — बारानिका एलंगोवन ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, भारत को महिला पोल वॉल्ट में दिलाया पहला पदक धमतरी: सिरसिदा के मारुति धाम में पानी के तेज बहाव में फंसे पुजारी, SDRF ने बोट से सुरक्षित निकाला कबीरधाम में वर्षों पुरानी मांग पूरी: चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से हुआ ‘चंदनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर रात पहुंचकर सौंपा राजपत्र मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया और मौजूदा विवाद स्मृतियों में अमर जसराज जैन: जब मूसलाधार बारिश और जाम भी नहीं रोक पाए उनके चाहने वालों के कदम
Home » छत्तीसगढ़ » धमतरी: सिरसिदा के मारुति धाम में पानी के तेज बहाव में फंसे पुजारी, SDRF ने बोट से सुरक्षित निकाला

धमतरी: सिरसिदा के मारुति धाम में पानी के तेज बहाव में फंसे पुजारी, SDRF ने बोट से सुरक्षित निकाला

Share:

रायपुर /धमतरी (26 सितंबर 2026) Dhamtari Rescue : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कुरुद विकासखंड के ग्राम सिरसिदा स्थित प्रसिद्ध मारुति धाम मंदिर में शुक्रवार शाम से पानी भर गया। मंदिर परिसर और आसपास के सभी रास्ते जलमग्न हो जाने के कारण वहाँ मौजूद पुजारी पानी के भारी उफान के बीच फंस गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया। शनिवार सुबह SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए बेहद सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के बहाव का सटीक आकलन कर जवानों ने बोट के जरिए पुजारी तक पहुँच बनाई और उन्हें सकुशल बाहर निकालकर safe स्थान पर पहुँचाया।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी: घटना के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम प्रभावित इलाकों पर लगातार निगरानी रख रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आई नदियों, नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएँ तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत दल या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Comment