अंबिकापुर (छत्तीसगढ़): अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत और पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक कलयुगी बेटे ने ममता और मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने ही जन्मदाता की कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर निर्मम हत्या कर दी।
विवाद और वारदात: मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पारस नाथ केरकेट्टा और उनके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पास रखी टांगी उठाई और अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। प्रहार इतने घातक थे कि पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पत्थर दिल बेटा: इस घटना का सबसे खौफनाक पहलू यह रहा कि पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। जिस घर में पिता का शव लहूलुहान पड़ा था, वहीं बैठकर वह इत्मीनान से बिरयानी खाता रहा। उसकी यह संवेदनहीनता देखकर हर कोई दंग है।
पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को रात में ही हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
-
अपराध: बेटे ने पिता पारस नाथ केरकेट्टा की टांगी मारकर हत्या की।
-
क्रूरता: हत्या के बाद आरोपी घर में बैठकर बिरयानी खाता रहा।
-
कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।








