Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » छत्तीसगढ़ » पश्चिम एशिया संकट: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की हेल्पलाइन, नोडल अधिकारी नियुक्त

पश्चिम एशिया संकट: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की हेल्पलाइन, नोडल अधिकारी नियुक्त

Share:

रायपुर: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने वहां फंसे या रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की त्वरित सहायता और समन्वय के लिए नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में एक विशेष व्यवस्था लागू की है।

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, श्री लेखा अजगल्ले (लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त) को इस पूरे मामले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पश्चिम एशिया में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या आपातकालीन स्थिति में सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

सहायता के लिए संपर्क सूत्र:

  • मोबाइल नंबर: 8349840582

  • कार्यालय दूरभाष: 011-46156000

  • फैक्स नंबर: 011-46156030

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि युद्ध जैसी स्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रवासियों और उनके परिवारों को समय पर सरकारी मदद और मार्गदर्शन मिल सके।

Leave a Comment

latest news