Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ

Share:

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 31 मई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी को सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का एपिसोड छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास का क्षण बन गया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर दोनों का उल्लेख कर पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाया है।

Advt

जशपुर के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले के छोटे से गांव घुइटांगर के रहने वाले युवा धावक अनिमेष कुजूर की अभूतपूर्व उपलब्धि की सराहना की है। अनिमेष ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.15 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। सैनिक स्कूल अंबिकापुर से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनिमेष ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अनिमेष और धावक गुरिंदरवीर सिंह से फोन पर बात की और इसे खेलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का अद्भुत उदाहरण बताया। सीएम साय ने कहा कि अनिमेष का यह आत्मविश्वास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।

मल्हार की 1500 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को मिली पहचान

खेलों के साथ-साथ ‘मन की बात’ में बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक मल्हार में ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत मिलीं दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया। लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी ये ताम्र-पट्टिकाएं पांडुवंशी शासनकाल (विशेष रूप से महर्षि बालार्जुन काल) की हैं। प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई यह धरोहर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली शासन व्यवस्था और संस्कृति का जीवंत प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज का यह एपिसोड इस बात का प्रतीक है कि नया भारत अपनी खेल प्रतिभा और प्राचीन विरासत दोनों को समान सम्मान दे रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

latest news