Home » कोरबा » कलेक्टर कुणाल दुदावत ने परखा विकास कार्यों का दम; दर्री-बरमपुर मार्ग से घटेगा शहर का ट्रैफिक दबाव..प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने परखा विकास कार्यों का दम; दर्री-बरमपुर मार्ग से घटेगा शहर का ट्रैफिक दबाव..प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का किया निरीक्षण

Share:

कोरबा | 17 जनवरी 2026 कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज मैदानी मोर्चा संभाला। उन्होंने दर्री से बरमपुर तक प्रस्तावित सड़क मार्ग समेत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

कलेक्टर ने दर्री-बरमपुर मार्ग के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मार्ग के तैयार होने से शहर के मुख्य रास्तों पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सड़क मरम्मत और पुल निर्माण को प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डीएमएफ (DMF) मद से बनने वाले ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (बालको) मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। इसके साथ ही, बेलगिरी-ढेंगुरनाला पुल की मरम्मत के लिए उन्होंने अधिकारियों को जल्द निविदा (Tender) प्रक्रिया पूरी कर समयबद्ध तरीके से काम शुरू करने को कहा।

मेडिकल कॉलेज और नया ट्रांसपोर्ट नगर

भुलसीडीह स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए श्री दुदावत ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य को डेडलाइन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। अंत में, उन्होंने बरबसपुर पहुंचकर प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का निरीक्षण किया और वहां की कार्ययोजना पर चर्चा की। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी: इस दौरान निगम आयुक्त  आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, निगम के अपर आयुक्त  विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा  सरोज महिलांगे सहित पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियर उपस्थित थे।

Leave a Comment