भारत का सोने के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है, और अब यह देश की आर्थिक मजबूती का प्रतीक बन गया है। कम्प्लीट सर्कल के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा ने हाल ही में बताया कि भारत के पास लगभग 32,000 टन सोना है, जिसका मूल्य करीब 3.5 ट्रिलियन डॉलर है। यह आंकड़ा देश की संपन्नता और आर्थिक स्थिरता को दर्शाता है।
सोने का भंडार: एक आर्थिक हथियार
चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा भारत के पास सोने का बड़ा भंडार है, जो देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है। गुरमीत चड्ढा के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 26,000 टन सोना है, जबकि रिजर्व बैंक के पास 900 टन और मंदिरों-गुरुद्वारों के पास करीब 4,000 टन सोना जमा है। कुल मिलाकर हमारे पास 32,000 टन सोना है ।यह भंडार देश को आर्थिक संकटों से बचाने में मदद कर सकता है।
भारत की अर्थव्यवस्था
मजबूत और तेजी से बढ़ती हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ कहा था, लेकिन आंकड़े दिखाते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक ग्रोथ की दर 7.8% रही, जो पिछले कई महीनों में सबसे अच्छी रही।
अलग अलग राय
गुरमीत चड्ढा की इस पोस्ट ने भारत की आर्थिक ताकत को आगे लाया है। बहुत से लोग मानते हैं कि भारत के पास इतना सोना , बढ़ती हुई जीडीपी और मजबूत इकनॉमिक इंडिकेटर्स हैं जो इसे डेड इकोनॉमी से कहीं ज्यादा मजबूत मानते हैं। वहीं कुछ लोग इस टिप्पणी को सिर्फ राजनीतिक बयान कहा है और उनका मानना है कि यह पूरी तरह से असली आर्थिक स्थिति नहीं दिखाता। लेकिन फिर भी यह बहस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं








