Latest News
छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! : 🚨 मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 20 जून से पहले फेरबदल संभव, ‘एक व्यक्ति एक पद’ के तहत 2 बड़े मंत्रियों का इस्तीफा तय! गर्मी का टॉर्चर: बच्चों पर भारी पड़ रहा ‘समर डायरिया’, ओआरएस को बनाएं हथियार, लापरवाही पड़ेगी भारी पुणे में जहरीली शराब का तांडव: 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच CID को सौंपी गई मेरे यहाँ लाइट नहीं, तो पूरे शहर की बत्ती गुल करो!” साहब का ‘तुगलकी फरमान’, बिजली कर्मी को धमकाने का आरोप
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ CM का बड़ा कदम: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ CM का बड़ा कदम: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

Share:

रायपुर, 14 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा में मजबूती से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी लोकसभा, राज्यसभा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रभावी क्रियान्वयन (Implementation) के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।

Advt

16 अप्रैल का दिन होगा ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि 16 अप्रैल 2026 को संसद में होने वाली चर्चा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगी। उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि वर्ष 2029 के चुनावों से पहले इस अधिनियम को पूरी तरह लागू करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • विशेष चर्चा: 16 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष विमर्श प्रस्तावित है।

  • छत्तीसगढ़ की आवाज: मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से महिला आरक्षण के समर्थन में छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली तक बुलंद करने की अपील की है।

  • महतारी गौरव वर्ष: यह ऐतिहासिक पहल छत्तीसगढ़ में मनाये जा रहे ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान हो रही है।

  • सशक्तीकरण की मिसाल: प्रदेश में ‘महतारी वंदन योजना’ और विधानसभा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पहले ही देश के लिए मिसाल बन चुकी है।

महिला संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रदेश के महिला संगठनों को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस परिवर्तन की केवल साक्षी न बनें, बल्कि इसके निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार जल्द प्राप्त होगा।


।।।

Leave a Comment

latest news