Latest News
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया! कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला
Home » Uncategorized » सांप को पकड़ कर युवक अस्पताल ले आया..बोला इसी ने मुझे काटा है…

सांप को पकड़ कर युवक अस्पताल ले आया..बोला इसी ने मुझे काटा है…

Share:

 

MP News:मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक युवक अपने हाथ में सांप को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया। वह डॉक्टर से कहने लगा कि इसी सांप ने मुझे काटा है, मेरा इलाज कर दो। यह देख डॉक्टर व स्टाफ आश्चर्य में पड़ गए।

सांप के साथ अस्पताल में हड़कंप
युवक के हाथ से सांप छूट गया और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उसी युवक ने बड़ी मुश्किल से दोबारा सांप को पकड़ा और दोस्तों को बुलाकर पॉलीथिन में डालकर बाहर छोड़ दिया। सांप करीब तीन फीट लंबा था।

युवक की बुद्धिमत्ता
दरअसल, युवक सागर चौधरी टैक्सी ड्राइवर है। उसने बताया कि जब सांप ने काटा, तो उसने तुरंत उसे पकड़ लिया। क्योंकि अस्पताल में पूछेंगे कि कौन से सांप ने काटा है, तो मैं कैसे बता पाता कि कौन से सांप ने काटा। इसी कारण मैं सांप को पकड़कर शासकीय चरक अस्पताल लेकर पहुंच गया।

इलाज और छुट्टी
सागर को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। स्वस्थ होने पर वह आज सुबह छुट्टी लेकर घर चला गया। सागर ने बताया कि यह पहला मौका था, जब उसने किसी सांप को अपने हाथों से पकड़ा है।

Leave a Comment