Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » राजनीति » बिहार में मुख्यमंत्री कोई भी बने, रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के पास होगा: प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

बिहार में मुख्यमंत्री कोई भी बने, रिमोट कंट्रोल मोदी-शाह के पास होगा: प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

Share:

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मधेपुरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीके ने दावा किया कि आगामी सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठे, लेकिन उसका ‘रिमोट कंट्रोल’ पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में होगा।

Advt

नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बात उनके दल के साथियों को भी बखूबी पता है। पीके ने आरोप लगाया कि अब उन्हें (नीतीश कुमार को) बिहार की राजनीति से हटाकर राज्यसभा भेजने की तैयारी हो चुकी है।

गुजरात से चलेगा बिहार का शासन’

भविष्यवाणी के अंदाज में प्रशांत किशोर ने कहा कि अब बिहार का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे गुजरात के मोदी और अमित शाह चाहेंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बिहार का सुधार नहीं, बल्कि गुजरात का विकास होगा।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गुजरात के लोग फैक्ट्रियों के मालिक बने रहेंगे और बिहार के लोग उनके यहाँ मजदूरी करेंगे।

जनता को भी दी नसीहत

प्रशांत किशोर बिहार के मतदाताओं पर भी भड़के नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने 10 हजार रुपये लेकर वोट दिया है, तो उन्हें एक ईमानदार सरकार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि जब आप गलत चुनेंगे, तो आपके साथ भी गलत ही होगा। 10 हजार में वोट बेचने वालों को विकास की अपेक्षा करने का कोई अधिकार नहीं है।

।।।

Leave a Comment