कोरबा, 16 अप्रैल 2026
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज ‘डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण 2027’ के सत्र का औचक निरीक्षण किया। एन.सी.डी.सी. कोरबा में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। उन्होंने सभी प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को पूरी तत्परता, निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ संपादित करें ताकि जनगणना का डेटा पूरी तरह त्रुटि रहित हो।
Advt

कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना की बारीकियों को पूरी तरह आत्मसात करें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को भी निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों की हर शंका का समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले और जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
चार चरणों में आयोजित हो रहा है प्रशिक्षण
नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए यह प्रशिक्षण चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है:
-
प्रथम चरण: 11 अप्रैल से 13 अप्रैल (संपन्न)
-
द्वितीय चरण: 15 अप्रैल से 17 अप्रैल (वर्तमान में जारी)
-
तृतीय चरण: 18 अप्रैल से 20 अप्रैल
-
चतुर्थ चरण: 22 अप्रैल से 24 अप्रैल
इस अवसर पर जिला सहायक नोडल अधिकारी एम.एस.कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. उपाध्याय, निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी व उपायुक्त पवन वर्मा, जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, एन.के.नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित थे।
।।।
।।।








