Latest News
स्वामी इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर का पद; साध्वी हर्षानंद गिरी ने की सभी अखाड़ों में सख्ती की मांग CG Vyapam Exam Calendar 2027: व्यापम ने बदला परीक्षा शेड्यूल, आरक्षक भर्ती परीक्षा अब मार्च-अप्रैल में होगी छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 34 और निलंबित, कुल संख्या 141 पहुंची विश्व डायबिटीज दिवस स्पेशल: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल – मात्र ₹2000 में कराएं 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच, कोरबा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश UP Election 2027: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने बॉम्बे हाउस में फिर सुलगी तकरार: बैठक की रिकॉर्डिंग पर आमने-सामने आए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स

विश्व स्तर पर चमका छत्तीसगढ़: वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM विष्णुदेव साय बोले – युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की ओर बढ़ रहा राज्य

रायपुर (21 अगस्त 2026): छत्तीसगढ़ अब अपनी पारंपरिक खनिज और औद्योगिक पहचान से आगे निकलकर टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आधुनिक अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वैश्विक उद्योग जगत और निवेशकों के समक्ष राज्य के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का सीधा आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला (जॉब क्रिएटर) बनाना है। इस वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित दुनिया भर की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। 6.31 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री साय ने आर्थिक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 6.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जिसमें 11.57 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की गई है। वहीं राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,79,244 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30, ‘वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’ और प्रशासनिक सुधारों के चलते अब तक राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 के लागू होने से प्रदेश के करीब 15 लाख MSME उद्योगों को राहत मिलेगी। 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप और 6 लाख विद्यार्थियों को AI प्रशिक्षण तकनीकी और युवा विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2030 तक राज्य में 5 हजार नए स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए नए उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक की सीड फंड सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य में 500 करोड़ रुपये का ‘राज्य एआई मिशन’ तैयार किया गया है। इसके तहत: 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई ट्रेनिंग दी जाएगी। नवा रायपुर में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से एआई डेटा सेंटर पार्क विकसित होगा। 100 एआई डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक एआई आधारित नागरिक सेवाएं शुरू की जाएंगी। बस्तर बनेगा विकास का नया इंजन, ग्रीन एनर्जी पर फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद अब बस्तर में शांति, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं। बस्तर और आसपास के 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने 4,824 करोड़ रुपये की आजीविका योजना पर काम चल रहा है। 3,513 करोड़ रुपये की जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना और चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी में पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। इसके अलावा राजनांदगांव में स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, फार्मा पार्क, गारमेंट पार्क और कोरबा में मिले लिथियम भंडार से ईवी व ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं बनी हैं। राज्य में 4 हजार मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य भी तय किया गया है।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शहीद वीर नारायण सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित ‘बड़ादेव स्थापना’ कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ बड़ादेव की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की जनता के लिए सुख, शांति एवं चहुंमुखी समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर, गहरी आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। महान नायकों को किया नमन: इस गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और अदम्य साहस की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इतिहास और स्वाभिमान का स्मरण: शहीदों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय स्वाधीनता इतिहास में प्रेरणा का एक अटूट स्रोत है। इसी प्रकार, रानी दुर्गावती के शौर्य को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मुगल सेना के सम्मुख झुकने के बजाय रणभूमि में वीरगति को चुनकर गोंडवाना की गरिमा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री पवन साहू, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ।।।

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने भरा पर्चा, निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय

रायपुर: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए जारी सियासी हलचल के बीच बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से फूलोदेवी नेताम ने विधानसभा भवन पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा के मौजूदा गणित को देखते हुए इन दोनों ही महिला नेत्रियों का निर्विरोध चुना जाना अब महज औपचारिकता माना जा रहा है। शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन नामांकन के आखिरी दिन विधानसभा परिसर में भारी गहमागहमी रही। दोनों ही खेमों ने अपनी एकजुटता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी: भाजपा का दांव: लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे मौजूद रहे। लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन के तीन सेट जमा किए, जो भाजपा की जमीनी पकड़ और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस का भरोसा: कांग्रेस ने अपनी वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम पर दोबारा भरोसा जताया है। उनके नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पार्टी के दिग्गज विधायक और नेता उपस्थित रहे। संख्या बल का गणित छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीटों की वर्तमान स्थिति के आधार पर भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलना पहले से ही तय था। यही कारण है कि किसी तीसरे उम्मीदवार के मैदान में न होने से चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। खास बात: दोनों ही दलों ने महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर आधी आबादी को साधने का एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। ।।।

मुख्यमंत्री साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

महानदी महाआरती में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना की राजिम 15 फरवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपराओं का विराट उत्सव है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीपों की पावन ज्योति से आलोकित वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से भर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारकर प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजिम कुंभ कल्प हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है और यह सामाजिक सद्भाव, विश्वास तथा समरसता को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ बनेगा बॉलीवुड का नया हब: CM साय ने रखी ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ की आधारशिला

नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में राज्य की पहली हाई-टेक ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ और ‘ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर’ का भूमिपूजन किया। लगभग 150 करोड़ रुपये की सरकारी लागत और 300 करोड़ रुपये के निजी निवेश की संभावना वाली यह परियोजना प्रदेश के फिल्म उद्योग और स्थानीय कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कलाकारों के सपनों को मिलेंगे नए पंख मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ी प्रतिभा और भाषा को वैश्विक पहचान दिलाना हमारा संकल्प है। यह फिल्म सिटी अभिनय, कला और सिनेमा जगत की आशाओं को पूरा करेगी।” उन्होंने इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार के सहयोग का आभार जताते हुए इसे ‘डबल इंजन सरकार’ की बड़ी उपलब्धि बताया। 100 एकड़ में फैलेगा सिनेमा का जादू: प्रमुख सुविधाएं नवा रायपुर के 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण से जुड़ी हर आधुनिक तकनीक एक ही छत के नीचे मिलेगी। शूटिंग लोकेशन्स: गांव-शहर के सेट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जेल, स्कूल-कॉलेज और मंदिर के जीवंत सेट। तकनीकी यूनिट: हाई-टेक स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक। पर्यटन और मनोरंजन: टॉय म्यूजियम, स्नो वर्ल्ड, स्कल्प्चर गार्डन, शॉपिंग स्ट्रीट और मल्टीप्लेक्स। ट्राइबल कन्वेंशन सेंटर: 1500 की क्षमता वाला आधुनिक हॉल, जिसमें जिम, लाइब्रेरी और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ ‘न्यूटन’ और ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ जैसी बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का गवाह रहा है। फिल्म सिटी के आने से स्थानीय तकनीशियनों, कलाकारों और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड शो के आयोजन से राज्य का पर्यटन ग्राफ भी तेजी से बढ़ेगा।

माता रानी का दर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मां भवानी मंदिर कोरबा पहुंचेंगे, कोरबा से जाएंगे रतनपुर मां महामाया देवी का दर्शन करने

छत्तीसगढ़ न्यूज:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4:35 बजे मंत्रालय से रवाना होकर चार्टरप्लेन के माध्यम से कोरबा बालकों पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का कोरबा आगमन शाम 5:30 बजे प्रस्तावित है। यहां वे सीधे मां भवानी मंदिर, कोरबा में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां 5:40 से 6:15 बजे तक उनका पूजन-अर्चन कार्यक्रम तय है। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 6:20 बजे कोरबा से रवाना होकर बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। रतनपुर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री रात 7:45 बजे मां महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वे रात 8:20 बजे रतनपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और देर रात लगभग 10:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर लौटेंगे।

बिल्हा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, स्वच्छता में देशभर में प्रथम , राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की सराहना

  Bilha increased the prestige of Chhattisgarh, first in the country in cleanliness, President and Prime Minister praised it छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ की नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बिल्हा नगर पंचायत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 20,000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सराहना इस उपलब्धि के लिए बिल्हा नगर पंचायत को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में बिल्हा नगर पंचायत की महिलाओं द्वारा किए गए नवाचार और श्रम की सराहना की। स्वच्छता के क्षेत्र में बिल्हा का मॉडल बिल्हा नगर पंचायत की आबादी लगभग 15,000 है, जहाँ 28 स्वच्छता दीदियाँ कार्यरत हैं। ये दीदियाँ नगर के 15 वार्डों में घर-घर जाकर ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं और फिर कचरे को SLRM सेंटर में ले जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करती हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है और सूखे कचरे को बेचकर ये महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। सफलता का श्रेय इस सफलता का श्रेय सभी सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और सकारात्मक सोच वाले जनप्रतिनिधियों को जाता है, जो निरंतर निरीक्षण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। विज्ञान भवन में आयोजित समारोह  17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा बिल्हा नगर पंचायत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्डरे, मुख्य नगर पालिक प्रवीण सिंह गहलोत, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पीआईसी सदस्य मोहन डोरिया , तत्कालीन उप अभियंता नरेन्द्र दुबे, सफाई दरोगा यशवंत सिंह, स्वच्छता सुपरवाइजर राकेश डागौर, स्वच्छता दीदी श्रीमती पूजा राठौर, पीआईयू अंकित दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे।   मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि बिल्हा नगर पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने  कहा कि बिल्हा ने न केवल छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है बल्कि यह सिद्ध किया है कि संकल्प, सहभागिता और सेवाभाव से  किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि बिल्हा नगर पंचायत की यह सफलता हमारे नगरीय निकायों की प्रतिबद्धता, कार्यशैली और जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण है ।