Home » Uncategorized » रायपुर में 26 नवंबर को आयोजित संविधान रक्षा मार्च को लेकर कोरबा ग्रामीण कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाने का निर्णय

रायपुर में 26 नवंबर को आयोजित संविधान रक्षा मार्च को लेकर कोरबा ग्रामीण कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाने का निर्णय

Share:

कोरबा – जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के जिलाध्यक्ष  मनोज चौहान  ने जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में रायपुर के गांधी मैदान में 26 नवंबर 2026, दिन गुरुवार को आयोजित विशाल संविधान रक्षा मार्च के संबंध में बैठक आहूत की। इस बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री  हरीश परसाई  एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिले में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों की सराहना की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि मतदाता सूची को लेकर प्रत्येक बूथों में जनचौपाल लगाई जाएगी, जिसके लिए सभी बूथों में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है।

उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, एनएसयूआई ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, नवीन कुकरेजा, गुलशन जायसवाल, कोरबा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर राठिया, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी, पाली ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा, कटघोरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोरे लाल यादव, संजय आजाद बाँकी मोगरा ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सुभान खान, संतोषी पाटले, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ केवर्त, मास्टर ट्रेनर तुषार रॉबिशन, भुनेश्वरी दास, मंडल अध्यक्ष पुराण सिंह, संतोष पोरते, निलेश यदु, रामगोपाल, संतोष सूर्या, धनंजय दीवान, फिरोज अनंत, यशपाल कंवर, नंद देवांगन, शांति स्वरूप, वीरू पाटले, संपाल सिंह, त्रिभवन सिंह, अजय सैनी, दीपक जायसवाल, कमलेश कुर्रे, जिला कांग्रेस ग्रामीण कोषाध्यक्ष तूफान सिंह राज, राजकुमार महंत, मुकेश सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश महंत सहित कांग्रेस के निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार प्रकट अनिल गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज चौहान  ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत  को उनकी 46वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस खुशी के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।