Yogi Vs Akhilesh 29 Jun : उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई है। हाथरस से लेकर प्रयागराज तक, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक तीर चलाए हैं। ( आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) जहां सीएम योगी ने अखिलेश को कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर घेरा, वहीं अखिलेश ने राम मंदिर चंदे और मुकदमों की वापसी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
Advt

“हिम्मत है तो कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें अखिलेश” — सीएम योगी
हाथरस की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वह श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के अभियान पर अपना स्टैंड साफ करें।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज)
-
अयोध्या पर दी नसीहत: सीएम योगी ने कहा, “अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता छोड़िए और पश्चाताप करिए। एक बार जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर लीजिए, कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी।”
-
तुष्टिकरण का लगाया आरोप: उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, वे सिर्फ मुल्ला-मौलवियों के सामने घुटने टेकना जानते हैं। योगी ने कहा कि हार और हताशा के कारण अखिलेश की स्थिति इस समय ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है।
“सनातन की आड़ में गोरखधंधा नहीं चलेगा” — अखिलेश यादव
प्रयागराज के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएम योगी के हमलों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग भी सनातन धर्म की रक्षा चाहते हैं, लेकिन इसकी आड़ में कोई ‘गोरखधंधा’ नहीं होना चाहिए।
-
राम मंदिर चंदे पर सवाल: अखिलेश ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर हुए चंदा घोटाले को लेकर मीडिया में भी सवाल उठ रहे हैं। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि इन विवादों की आड़ में यूपी का मुख्य मुद्दा ‘पेपर लीक’ कहीं दब न जाए।
-
केसों की वापसी पर घेरा: सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने पूछा, “यूपी के वो कौन से मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सत्ता में आते ही अपने और अपने डिप्टी सीएम के ऊपर दर्ज सारे आपराधिक मुकदमे वापस ले लिए?”
-
कब जाएंगे अयोध्या?: अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल इटावा में केदारेश्वर मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ही वे अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे।
सपा सरकार आई तो कराएंगे ‘वनस्पति’ (गांजे) का ऑडिट
अखिलेश यादव ने प्रदेश की न्याय व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से इस सरकार को लगातार फटकार मिल रही है। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। मथुरा के संत दिनेश फलाहारी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में असली संतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर वे ‘वनस्पति’ (गांजे) का भी ऑडिट करवाएंगे।







