Latest News
## मेघालय का चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार 35 साल बाद सरला भट्ट हत्याकांड में चार्जशीट: यासीन मलिक समेत 5 मुख्य आरोपी, 4 की हो चुकी है मौत कोरबा में सनसनीखेज वारदात: सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार ⚽ इतिहास रच गया 2026 फीफा विश्व कप: टूटे गोलों के सारे रिकॉर्ड, अमेरिका-तुर्किये मैच बना गवाह! रायपुर में भारी बवाल: MLA कॉलोनी के लिए खाली कराई जा रही 55 एकड़ सरकारी जमीन, 14 बुलडोजर और 4000 पुलिस बल तैनात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों पर भी पुलिस का शिकंजा, पूछताछ शुरू
Home » खेल » बेन स्टोक्स का सनसनीखेज फैसला: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

बेन स्टोक्स का सनसनीखेज फैसला: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

Share:

नई दिल्ली, 29 जून: इंग्लैंड क्रिकेट जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जाने वाला तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद क्रिकेट फैंस उन्हें दोबारा इंग्लैंड की जर्सी में खेलते नहीं देख पाएंगे।

Advt

विवादों के तुरंत बाद लिया बड़ा फैसला

गौर करने वाली बात यह है कि स्टोक्स का यह भावुक फैसला हाल ही में हुए एक बड़े विवाद के ठीक बाद आया है। दरअसल, नाइटक्लब विवाद और टीम कर्फ्यू तोड़ने के आरोप में उन पर एक मैच का प्रतिबंध (बैन) लगाया गया था।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) इस बैन से वापसी करने के तुरंत बाद स्टोक्स ने संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया।

‘बैजबॉल’ कप्तानी युग का भी होगा अंत

इस आखिरी टेस्ट मैच के खत्म होने के साथ ही साल 2022 से शुरू हुआ बेन स्टोक्स की टेस्ट कप्तानी का शानदार और आक्रामक सफर भी समाप्त हो जाएगा। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के अंदाज को पूरी तरह बदल दिया था, जिसे दुनिया भर में ‘बैजबॉल’ के नाम से जाना गया। ट्रेंट ब्रिज टेस्ट अब न सिर्फ सीरीज के लिहाज से बल्कि स्टोक्स की विदाई के कारण इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है।

📍

Leave a Comment