Home » छत्तीसगढ़ » किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रायपुर में बना पहला ‘ग्रीन कॉरिडोर’: 15 मिनट में एम्बुलेंस ने पार किया शहर, बचाई गई जान

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रायपुर में बना पहला ‘ग्रीन कॉरिडोर’: 15 मिनट में एम्बुलेंस ने पार किया शहर, बचाई गई जान

Share:

रायपुर 18 अप्रैल 2026। चिकित्सा इतिहास और प्रशासनिक मुस्तैदी के तालमेल से आज रायपुर की सड़कों पर एक नई इबारत लिखी गई। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स से श्रीबालाजी हॉस्पिटल के बीच शहर का पहला ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, जिससे जीवन रक्षक एम्बुलेंस ने ट्रैफिक के बीच भी केवल 15 मिनट में अपना सफर पूरा किया।

Advt

तेजी और तालमेल की मिसाल

  • त्वरित निर्णय: एम्स के डॉक्टर वरुण की सूचना पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बिना समय गंवाए कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए।

  • ट्रैफिक का सुरक्षा घेरा: यातायात पुलिस ने पूरे मार्ग को क्लियर रखा। दोपहर 2:02 बजे एम्स से निकली किडनी ठीक 2:17 बजे श्रीबालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई।

  • सफल ऑपरेशन: इस मुस्तैदी की वजह से पेंड्रा निवासी मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महादान का संदेश

इस सफल ट्रांसप्लांट के नायक इटावा (UP) निवासी 39 वर्षीय सुनील कुमार रहे, जिन्होंने अपनी किडनी दान कर मानवता की मिसाल पेश की। रायपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के इस शानदार समन्वय की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।


।।।

Leave a Comment