Latest News
रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत चोर समझकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को पीटा: सिविल ड्रेस में दबिश देने गई थी टीम, एक जवान गंभीर रूप से घायल
Home » खेल » छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!

छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय! 

Share:

रायपुर 6 जून — छत्तीसगढ़ के गलियारों से लेकर भारतीय क्रिकेट के गलियारों तक, इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है— आयुष पांडे! घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले छत्तीसगढ़ के इस 22 वर्षीय युवा खूंखार खब्बू (बाएं हाथ के) ओपनर ने सीधे इंडिया ‘A’ टीम का टिकट कटा लिया है।

Advt

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए जिस टीम का एलान किया है, (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उसमें आयुष पांडे को शामिल कर चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि ‘मेहनत और रनों के अंबार’ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

आंकड़ों की गवाही: क्यों मिला आयुष को टीम इंडिया का ‘कॉल-अप’?

आयुष पांडे का बल्ला हाल के दिनों में सिर्फ चला नहीं है, बल्कि उसने आग उगली है। आइए नजर डालते हैं उनके इन कड़क आंकड़ों पर:

  • प्रथम श्रेणी मैच: 19 (34 पारियां)

  • कुल रन: 1430 रन

  • औसत: 47.66 का दमदार एवरेज

  • शतक/अर्धशतक: 4 सेंचुरी और 5 हाफ-सेंचूरी

  • हाईएस्ट स्कोर: 211 रन (डबल सेंचुरी का टैलेंट!)

💥 दिल्ली के खिलाफ वो ‘गदर’ पारी: हाल ही में दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आयुष ने 183 रनों की जो मैराथन पारी खेली थी, उसने चयनकर्ताओं के दरवाजे पर ऐसी दस्तक दी कि उन्हें दरवाजा खोलना ही पड़ा। इस पारी में क्लास भी था और जरूरत पड़ने पर आक्रामकता भी! (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी 78 और 49 रन की पारियों ने साबित किया कि लड़का हर फॉर्मेट का बॉस है।

‘ध्रुव’ की कप्तानी में श्रीलंका फतह की तैयारी

श्रीलंका दौरे पर जा रही इस इंडिया ‘A’ टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के हाथों में होगी, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। इस टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल कंबोज जैसे स्टार खिलाड़ियों का साथ आयुष को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। अब उम्मीद है कि आयुष श्रीलंका की धरती पर रनों का ऐसा सैलाब लाएंगे कि सीनियर टीम इंडिया के दरवाजे भी जल्द ही उनके लिए खुल जाएंगे।

ऑल द बेस्ट, आयुष! पूरा छत्तीसगढ़ और देश आपके साथ है!

📱

Leave a Comment

latest news