Latest News
रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत चोर समझकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को पीटा: सिविल ड्रेस में दबिश देने गई थी टीम, एक जवान गंभीर रूप से घायल
Home » कोरबा » कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत

कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत

Share:

कोरबा, 06 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के साथ किया गया।

Advt

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

प्रकृति और मातृशक्ति के सम्मान का जनआंदोलन: गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के’ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में:

📍महापौर संजू देवी राजपूत📍जिला महामंत्री संजय शर्मा📍जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा📍जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय📍 पूर्व महापौर जोगेश लांबा 📍पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी📍पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग📍वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन📍एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल📍जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन📍जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर📍जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा📍जिला मंत्री अजय दुबे📍जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता📍जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार📍मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर📍मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा📍मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा📍मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे📍सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव📍सह संवाद प्रमुख संजय राठौर📍जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर📍जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी अविनाश दुबे📍डॉ. विजय राठौर📍रामनारायण सराफ📍कुलसिंह कंवर📍राजेश लहरे📍शशि चन्द्रा

लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षित देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भारी उत्साह का वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

latest news