Latest News
IRCTC Ticket Booking: सावधान! टिकट बुक करते समय उम्र में हुई एक छोटी सी गलती और लग गया ₹7,000 का चूना मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: दिल्ली से आए एक कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर भालूमोड़ में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव उत्तर भारत को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मॉनसून की आहट! ज़मीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटे का खूनी खेल: लाठी से पीट-पीटकर माँ की हत्या, पिता का पैर तोड़ा; आरोपी बेटा गिरफ्तार मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल की सुगबुगाहट: यूपी 2027 के लिए ‘रामबाण’ बनेंगे अरुण गोविल? शक्तिकांत दास की भी एंट्री संभव!
Home » कोरबा » इंदिरा नगर में ‘भरोसा’ बनाम ‘बुलडोजर’: रेलवे के अल्टीमेटम से दहशत, आश्वासन के बीच घर खाली करने को मजबूर लोग

इंदिरा नगर में ‘भरोसा’ बनाम ‘बुलडोजर’: रेलवे के अल्टीमेटम से दहशत, आश्वासन के बीच घर खाली करने को मजबूर लोग

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 21 दिसंबर। शहर के इंदिरा नगर (दुरपा रोड) में इन दिनों डर और अनिश्चितता का माहौल है। वर्षों से बसे सैकड़ों परिवारों के लिए अब अस्तित्व की लड़ाई शुरू हो गई है। एक तरफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ‘आश्वासन’ है, तो दूसरी तरफ रेलवे का ‘बुलडोजर’ जो किसी भी वक्त उनके आशियानों को जमींदोज कर सकता है।

30 दिसंबर से शुरू होगी कार्रवाई, रेलवे अडिग

रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी जमीन को खाली कराकर ही दम लेगा। रेल पथ अभियंता कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, किलोमीटर 705/8 से 705/10 के बीच हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 दिसंबर तक की समय सीमा दी गई है। चेतावनी दी गई है कि 30 दिसंबर से विध्वंस की कार्रवाई (तोड़फोड़) शुरू कर दी जाएगी। 17 दिसंबर को रिमाइंडर जारी होने के बाद यार्ड विस्तार का काम भी गति पकड़ चुका है और मौके पर भारी मशीनरी पहुंचनी शुरू हो गई है।

मिला आश्वासन!

प्रभावित लोगों ने अपनी छतों को बचाने के लिए रेलवे अधिकारियों से लेकर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और मेयर तक गुहार लगाई है। हालांकि, मंत्री की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला है, लेकिन जमीनी हकीकत लोगों को डरा रही है। रेलवे की सक्रियता देख अब जनता का सब्र टूट रहा है। लोगों का कहना है— “जब सामान खुद ही समेटना पड़ रहा है, तो नेताओं के भरोसे का क्या मोल?”

पलायन और मजबूरी का फायदा

दहशत का आलम यह है कि कई परिवारों ने डर के मारे घर खाली करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर शहर के रेंटल मार्केट पर पड़ा है:

  • महंगा हुआ किराया: घर खाली करने वाले लोग जब दूसरी जगह जा रहे हैं, तो मकान मालिकों ने अचानक कमरों के दाम बढ़ा दिए हैं।

  • अतिक्रमण की होड़: बेघर होने के डर से कुछ लोग आसपास की नगर निगम और राजस्व की खाली जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • सिंचाई विभाग की चुप्पी: नदी किनारे हो रहे नए अतिक्रमणों पर सिंचाई विभाग मौन है, जबकि यह क्षेत्र मानसून के दौरान बेहद संवेदनशील और डूबान क्षेत्र में आता है।

दोराहे पर खड़ी जनता

इंदिरा नगर आज एक ऐसे दोराहे पर है जहां एक तरफ प्रशासनिक सख्ती है और दूसरी तरफ राजनीतिक वादे। रेलवे के यार्ड निर्माण के लिए सामानों का पहुंचना इस बात का संकेत है कि विभाग पीछे हटने के मूड में नहीं है। अब देखना यह होगा कि 24 दिसंबर की डेडलाइन खत्म होने के बाद प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

Leave a Comment